मानसून की रफ्तार तेज, कुछ घंटों बाद मंडला-बालाघाट के रास्ते एंट्री करने का अनुमान | Monsoon likely to enter MP through Mandla-Balaghat on 15 June

By
On:
Follow Us


15 जून को मानसून की एंट्री की संभावना

मौसम विभाग की मानें तो मध्यप्रदेश में मानसून के 15 जून तक प्रवेश करने की संभावना है। इस बार मानसून मंडला और बालाघाट से प्रदेश में एंट्री कर सकता है और मानसून की एंट्री के साथ ही प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा पर बने चक्रवात और कर्नाटक तक फैली द्रोणिका के कारण मानसून के आगे बढ़ने की गति तेज हो सकती है। इन सभी मौसमी प्रणालियों के चलते प्रदेश में हीटवेव और बादल बारिश की स्थिति बन रही है हालांकि 14 जून से मानसून की गतिविधियां तेजी आएगी और इसके कुछ घंटों बाद ही प्रदेश में मानसून दस्तक दे सकता है।

यह भी पढ़ें

बड़ा खुलासा..राजा के मर्डर के बाद इस फ्लैट में नाम बदलकर छिपी थी सोनम रघुवंशी..

monsoon update

14 जून को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Orange Alert: श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में अतिभारी बारिश की संभावना जताते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Yellow Alert: नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, उज्जैन,आगरमालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, इंदौर, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, देवास, सीहोर, भोपाल, विदिशा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढ़ुर्ना, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, दमोह, सागर, पन्ना, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, उमरिया, शहोल, अनूपपुर, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News