भागवत कथा के पंडाल पर गिरी बिजली, मची चीख पुकार | mp news Lightning struck Bhagwat Katha pandal causing screams and chaos

By
On:
Follow Us


भागवत कथा के पंडाल पर गिरी बिजली

श्योपुर जिले के आदिवासी विकासखंड कराहल के ग्राम सेमरा में शुक्रवार की शाम को भागवत कथा के पांडाल पर आकाशीय बिजली गिरने से चीख पुकार मच गई। गांव में हनुमान मंदिर पर आदिवासी समाज द्वारा भागवत कथा का आयोजन किया गया था। शुक्रवार को भी पंडाल में कथा चल रही थी, तभी शाम साढ़े 4 बजे के आसपास इसी परिसर में लगे जामुन के पेड़ पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई।

यह भी पढ़ें

बड़ा खुलासा..राजा के मर्डर के बाद इस फ्लैट में नाम बदलकर छिपी थी सोनम रघुवंशी..

sheopur news

1 महिला की मौत, 25 लोग घायल

बिजली गिरने के कारण कथा सुनने आई महिला गीता पत्नी देवराज आदिवासी (उम्र 27) निवासी सेमरा की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कराहल अस्पताल लाया गया, जहां से 5 की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। घायलों का उपचार चल रहा है। एसडीएम मनोज गढ़वाल ने बताया कि सेमरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने की घटना हुई है, जिसमें एक महिला की मौत हुई है। जबकि दो दर्जन के आसपास लोग घायल हुए हैं। घायलों का कराहल में उपचार चल रहा है, जबकि गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रैफर किया गया है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News