48 घंटे में बढ़ेगा मानसून, 12 जिलों में आंधी-बारिश मचाएगी कहर! | Monsoon Update Monsoon arrival expected in 24 to 48 hours Heatwave mp weather

By
—
On:
Follow Us


मौसम वैज्ञानिक पीके रैकवार ने बताया, स्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। 15 दिन से मानसून मुंबई के आसपास अटके अटका मानूसन 24 से 48 घंटे में आगे बढ़ने के आसार हैं। (Monsoon Update) आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा पर बने चक्रवात और कर्नाटक तक फैली द्रोणिका से मानसून के आगे बढने की गति तेज हो सकती हैं। शनिवार से मानसून के प्रभाव बढने की संभावना है। 17 जून को इसके प्रदेश में प्रवेश की उम्मीद है।

12 जिलों में आंधी- बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार मानसून 15-16 जून के बाद आगे बढ़ सकता है। इसी कारण आज शनिवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में तेज आंधी-बारिश की संभावना बढ़ गई है। प्रदेश में मानसून का 18 जून तक प्रवेश होने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें

फिर अटका मानसून, अब 18 जून के बाद करेगा धमाकेदार एंट्री

हीटवेव से परेशान ग्वालियर, आंधी बारिश ने दी राहत

राजस्थान से आ रही गर्म हवा से शुक्रवार को भी शहर भीषण गर्मी से झुलसा। दोपहर में पारा 44.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से सड़कों पर लोगों की भीड़ कम हो गई। दोपहर में हुई ओवर हीट के कारण देर शाम मौसम बदल गया। 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से आंधी चली। इससे शहर अस्तव्यस्त हो गया। बिजली गुल हो गई। हालांकि, आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश ने गर्मी का दम निकाल दिया। तापमान में 16.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से शाम साढ़े पांच बजे 28 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इससे गर्मी से राहत मिल गई। ग्वालियर प्रदेश में दूसरा सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा है। पहले नंबर पर खजुराहो रहा।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News