Govt ITI admission : हुनर की राह में बाधा नहीं… आइटीआई में अब आठवीं पर भी प्रवेश | Govt ITI admission: Now admission in ITI on 8th standard

By
—
On:
Follow Us


Govt ITI admission

Govt ITI admission : 304 सीटें की गईं आरक्षित

औद्यागिक प्रशिक्षण संस्थान में इन ट्रेडों के लिए 304 सीटें आरक्षित की गई हैं। इन सीटों पर वहीं छात्र प्रवेश ले सकेंगे जिन्होंने कम से कम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण कर ली हो। इसके पहले केवल दसवीं पास छात्रों को ही तकनीकी कोर्स में प्रवेश की अनुमति मिलती थी, लेकिन अब पहली बार आठवीं पास छात्रों के लिए भी यह द्वार खोला गया है। दरअसल सरकार का यह प्रयास ‘सबको शिक्षा, सबको कौशल’ के नारे को वास्तविक रूप देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे रोजगार में फायदा होगा।

Govt ITI admission

Govt ITI admission : ये ट्रेड किए गए शामिल

जिला स्तरीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में ड्रेस मेकिंग, पेंटर जनरल, प्लंबर, कारपेंटर, मेशन और वेल्डर जैसे लोकप्रिय और व्यावहारिक कौशल शामिल किए गए हैं। इन ट्रेड की टैनिंग लैब में मिलेगी। अब तक ऐसे हजारों छात्र जो किसी कारणवश दसवीं तक पढ़ाई नहीं कर पाने के कारण तकनीकी शिक्षा से वंचित रह जाते थे। उन्हें या तो काम की तलाश करनी पड़ती थी या फिर असंगठित क्षेत्र में मजदूरी का सहारा लेना पड़ता था। नई व्यवस्था ऐसे छात्रों के लिए आशा की किरण लेकर आई है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News