शादी की रौनक बनी रही राजा की बहन, फूट-फूटकर रो रही, बोली… मेरे भाई को क्यों मारा? | Raja Raghuwanshi Murder Case raja Sister Video Goes Viral Sonam tune Mere Bhai ko kyun mara

By
—
On:
Follow Us


सात फेरे लेकर किया था सात जन्म का वादा

राजा की बहन शृस्ति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो फूट-फूट कर रोती नजर आ रही है। उसका कहना है कि सोनम ने मेरे भाई के साथ सात फेरे लिए और सात जन्मों का वादा भी किया था। लेकिन अपने इस वादे को वो निभा नहीं पाई। वो 7 साल क्या मेरे भाई के साथ 7 दिन नहीं रह पाई। बता दें कि ये वीडियो शृस्ति ने अपने एक्स अकाउंट पर भी शेयर किया है। ऐसे एक नहीं बल्कि कई वीडियो वायरल हैं जिनमें राजा की बहन शृस्ति रोती नजर आ रही है, जैसे कह रही हो भाई वापस आजा…

मेरा भाई पसंद नहीं था तो भाग जाती

राजा की बहन का कहना है कि अगर उसे मेरा भाई पसंद नहीं था, तो वो भाग जाती जिसके साथ भागना था। उसने मेरे भाई को मार क्यों दिया? मेरे भाई ने उसका क्या किया था, जो उसे मार डाला। किसी का भाई किसी का बेटा क्यों छीना?

हाईप्रोफाइल हुआ मेघालय मर्डर केस

बता दें कि 11 अप्रेल को शादी के बंधन में बंधे राजा और सोनम का हनीमून अब मेघालय मर्डर केस, राजा रघुवंशी मर्डर केस, सोनम रघुवंशी केस, मेघालय हनीमून केस के नाम से देशभर में चर्चा में बना हुआ है। और अब इस मामले का कनेक्शन हवाला से होने का संदेह भी गहरा गया है। जल्द ही ये हाईप्रोफाइल हुआ राजा सोनम रघुवंशी का ये मामला ED के हाथ में जा सकता है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News