अचानक रस्सी लेकर तहसील पहुंची महिलाएं, काम ने होने पर दे डाली आत्महत्या की धमकी! | mp news Women reached tehsil with ropes demading to stop selling of illegal liqour Bina

By
On:
Follow Us


क्या है महिलाओं की मांगे ?

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि गांव में लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री होने से आए दिन असामाजिक तत्वों का आना-जाना लगा रहता है, जिससे गांव की महिलाओं, बच्चों को परेशानी हो रही है। बच्चे भी शराब पीने लगे हैं, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर भी की गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

रात के समय लोग शराब के नशे में गाली-गलौज करते हैं, जिससे किसी दिन बड़ी घटना हो सकती है। साथ ही महिलाओं का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। जल्द से जल्द अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है, जिससे गांव में शाति बने रहे। ज्ञापन सौंपने वालों में पुष्पा लोधी, हरकुंवर लोधी आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़ें

घर की दीवार गिरने से 8 लोग दबे, 4 की मौके पर मौत 1 गंभीर

तलाशी लेंगे

जिन लोगों के नाम से शिकायत की गई है, उनके यहां तलाशी ली जाएगी और शराब मिलने पर कार्रवाई करेंगे। महिलाओं ने इसके पहले कभी शिकायत नहीं की थी।
सतेन्द्र सिंह, थाना प्रभारी, भानगढ़



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News