Breaking: बस चालक की खुलेआम पिटाई, कानून व्यवस्था की उड़ी धज्जियां, वीडियो वायरल | Breaking news miscreants brutally beat up the bus driver video viral in dhar mp news

By
—
On:
Follow Us


यहां जोबट खट्टाली से इंदौर की ओर जा रही यात्री बस के चालक को टांडा के नजदीक नदिया पार नामक होटल के पास रोक कर कुछ ग्रामीणों द्वारा बस से कट बाजी की बात को लेकर जमकर मारपीट की गई। इस हमले में बस चालक को गंभीर चोटे भी आई, जिसको लेकर पुलिस अभी तक अनजान बनी हुई है।

यह भी पढ़ें

NEET UG Counselling 2025: जल्द शुरू होगी काउंसलिंग, जानें पूरी प्रक्रिया

ये है पूरा घटनाक्रम

पूरा घटनाक्रम विगत दिवस 13 जून की सुबह 11 बजे के आसपास का है। खट्टाली से इंदौर की ओर जा रही यश सर्विस नामक निजी यात्री बस चालक का बाग क्षेत्र में किसी वाहन से कट बाजी को लेकर चालक से विवाद हो गया था। ऐसे में दूसरे वाहन के लोगों द्वारा टांडा क्षेत्र के बिलदा, बाकी व टांडा के लोगों को सूचना दे दी गई। इन लोगों ने मिलकर इंदौर जा रही बस को टांडा के नजदीक नदिया पार होटल के पास रोक लिया और बस चालक से जमकर मारपीट की।

घटना का सीसीटीवी वीडियो आया सामने

बस में बैठे लोगों में हड़कंप मच गया था। यह पूरी घटना बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई। वहीं दूर से एक अन्य व्यक्ति भी इस घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल पर बना रहा था। इस पूरे घटनाक्रम के सामने आने के बाद कानून व्यवस्था और पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठते नजर आ रहे हैं , और वाहन चालको और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर लोगों में चर्चाएं छिड़ गई है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News