भीड़ ने किया हमला, अधिकारी-कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान, देखें वीडियो | mp news encroachment removal Team attacked officials and employees fled to save lives

By
—
On:
Follow Us


देखें वीडियो-

हमला होते ही भागकर बचाई जान

श्यामपुर वनपरिक्षेत्र की मोरेका बीट में लगभग 200 बीघा से अधिक वन भूमि पर अतिक्रमण है। इसके हटाने के लिए वन विभाग की टीम राजस्व और 4 थानों (वीरपुर, रघुनाथपुर, ओछापुरा व बरगवां) की पुलिस के साथ शनिवार की दोपहर को पहुंची थी। इस दौरान वन अमले ने अतिक्रमण हटाने का अनाउंस किया तो अतिक्रमणकारियों ने खुद ही एक झोपड़ी में आग लगा दी और लाठी-डंडों व हथियारों से लैस होकर टीम पर हमला बोल दिया। भीड़ को हमला करते देख कार्रवाई करने पुंचे अमले ने भागकर अपनी जान बचाई।

यह भी पढ़ें

राजा रघुवंशी की इस ‘कमजोरी’ का सोनम ने उठाया फायदा और…

3 वनकर्मी घायल, पथराव में 6 गाड़ियां फूटीं

हमले के डर से जैसे ही कार्रवाई करने पहुंचे अधिकारी-कर्मचारी वापस भागे तो अतिक्रमणकारियों ने पथराव कर दिया। हमले और पथराव में 3 वनकर्मी घायल हो गए हैं और 3 जेसीबी और 3 चार पहिया वाहनों में भी तोड़फोड़ हुई है। हमले के बीच जैसे तैसे वन,राजस्व और पुलिस का अमला वापस लौटा। वन विभाग की रिपोर्ट पर रघुनाथपुर थाने में 4 नामजद और 40 अज्ञात आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की गई है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News