विदाई के वक्त बाथरूम का कहकर भागी दुल्हन… | mp news time of farewell bride ran away saying she going to bathroom

By
On:
Follow Us


दो लाख रूपये में तय हुई थी शादी

बांकपुरा निवासी युवक रामगोपाल वर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि उसकी शादी के लिए पिता हजारीलाल वर्मा ने गांव के ही गोकुल वर्मा से बात की थी। इसेक बाद गोकुल ने अपने साड़ू भोपाल की बैरसिया तहसील के गांव रतुआ निवासी जमुनालाल वर्मा के रिश्तेदार हरीश कुमार का हवाला दिया। नारियाबेड़ी निवासी हरीश की बेटी 29 वर्षीय दिव्या की उन्हें फोटो भी दिखाई गई। फोटो देखकर रामगोपाल व उसके पिता ने रिश्ता पक्का कर करने की बात कही तो रामगोपाल ने दो लाख रूपये देने पर शादी कराने की बात कही। रामगोपाल के पिता हजारीलाल ने घर के गहने बेचकर और बाजार से पैसे उधार लेकर दो लाख रूपये जमा किए।

यह भी पढ़ें

राजा रघुवंशी की इस ‘कमजोरी’ का सोनम ने उठाया फायदा और…

rajgarh

बाथरूम का बहाना कर भागे

गोकुल व उसका साडू जमुनालाल वर्मा बीती 23 अप्रैल को कथित दुल्हन को लेकर ब्यावरा आए। यहां अंजनीलाल मंदिर सात फेरे हुए और सात फेरों के बाद शर्त के मुताबिक दूल्हे के पिता हजारीलाल से दो लाख रूपये ले लिए। दो लाख रुपए देने के बाद जब हजारीलाल ने बहू की विदाई के लिए गोकुल व जमुनालाल से कहा तो उन्होंने दुल्हन को बाथरूम कराकर लाने की बात कही और वहां से भाग गए। पहले तो उन्हें लगा कि लड़की को उसके मायके वाले शायद घर ले गए होंगे, कुछ दिन बाद वापस ले आएंगे। जब भी वे गोकुल से बात करते, वह जल्दी ही दुल्हन के आने की बात कहता रहा लेकिन अब जब उसने रुपए वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News