आम तोड़ रहे एक बच्चे के सीने पर गिरी आकाशीय बिजली से हुई मौत, दो झुलसे

By
On:
Follow Us


पुलिस के मुताबिक अमित पिता नारायण अहिरवार 14 वर्ष अपने साथियों के साथ आम बटोरने के लिए खेत गया था। अचानक तेज गरज चमक के साथ बिजली तड़की। कुछ बच्चे अपने घर चले गए, लेकिन मदन पिता कमोदा अहिरवार 15 एवं अनिल पिता बहादुर अहिरवार 17, अमित अहिरवार पिता नारायण उम्र 14 वर्ष निवासी सिमरी आंधी से गिरे आम बटोर रहे थे। अचानक आकाशीय बिजली गिरने से तीनों झुलस गए। जानकारी लगते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां मदन अचेत अवस्था में पड़ा पाया। जबकि दो बच्चे घायल मिले। परिजनों के द्वारा घायलों को निजी वाहन से सिविल अस्पताल हटा लाया गया, जहां मदन को ड्यूटी डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

छत बिछत हो गए

बताया जा रहा है कि मदन के सीने में बिजली गिरने के अलग से निशान देखे गए। कपड़े छत बिछित हो गए। वही पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है। पीएम उपरांत शव परिजनों के सुपर्द किया जाएगा।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News