मिलती थी शिकायतें इसलिए किया ट्रांसफर
एसपी ऑफिस झाबुआ ने बताया कि दरअसल हर महीने सालों से एक ही थाने पर पदस्थ पुलिसकर्मियों की शिकायतें मिलती हैं। जिसे देखते हुए पुलिस मुख्यालय से ऐसे सभी अधिकारी-कर्मचारियों के ट्रांसफर करने को कहा गया है। हालांकि झाबुआ एसपी ने इसके पूर्व ही ऐसे सभी पुलिसकर्मियों की लिस्ट बनवा ली थी।
इनमें 2 सब इंस्पेक्टर, 5 एएसआई, 3 प्रधान आरक्षक और 21 आरक्षकों की जानकारी सामने आई थी। इन सभी को अन्य थानाक्षेत्र में पोस्टिंग दी गई है। इससे न केवल शिकायते रुकेगी, बल्कि पुलिसकर्मियों की कार्यकुशलता भी बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें
एक ही थाने में डटे पुलिसकर्मी हटेंगे, PHQ ने मांगी लिस्ट, नहीं मिली जानकारी !
पुलिस मुख्यालय के आदेश का पालन किया गया
हमारे जिले में जिन पुलिसकर्मियों को एक ही स्थान पर चार साल से ज्यादा समय हो गया था, पुलिस मुख्यालय से मिले दिशा निर्देशों के अनुरुप उनका स्थानांतरण किया गया है। पद्म विलोचन शुक्ल, एसपी, झाबुआ











