हैंडपंप पर ड्रम से पानी लेने मना करने पर बुजुर्ग की लोहे की रॉड, सब्बल मार-मारकर हत्या

By
On:
Follow Us


पुलिस के अनुसार मृतक के भतीजे राजा अहिरवार ने शिकायत में बताया कि उसके बड़े पिता 65 वर्षीय कल्याण पुत्र देवकरण अहिरवार घर के सामने लगे हैंडपंप पर पानी भर रहे थे, तभी वहां गांव का रवि अहिरवार आया और उनके ड्रम से पानी लेने लगा। मना करने पर आरोपी रवि अपने घर गया और वहां से अपने परिजन मोहन अहिरवार, रेवाराम अहिरवार, उमेश अहिरवार, आकाश अहिरवार व मां प्रेमरानी अहिरवार के साथ लोहे की रॉड, सब्बल लेकर वापस आया और सभी ने मिलकर बड़े पिता पर हमला कर दिया। वारदात के बाद उन्हें लहुलुहान हालत में एम्बुलेंस की मदद से देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

– आरोपियों को जेल भेजा

पनारी गांव में हत्या की वारदात सामने आते ही तत्काल पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की और सभी 6 आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

अजय प्रताप सिंह, थाना प्रभारी, महाराजपुर



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News