खेल परिसर में चेंजिंग व लॉकर रूम होंगे तैयार, सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी | Changing and locker rooms will be ready in the sports complex, monitoring will be done through CCTV cameras

By
—
On:
Follow Us


कलेक्टर संदीप जीआर ने अभिनव प्रयोग करते हुए जिले के प्रतिभावान खिलाडिय़ों, खेल प्रशिक्षकों से संवाद करते हुए उनके विचार व समस्याओं की जानकारी ली और सभी की समस्याओं का निदान शीघ्र करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सभी पूरे मनोयोग से अपने खेल में आंगे बढ़े और जिला, प्रदेश के साथ देश का नाम रोशन करें। कलेक्टर ने कहा कि जल्द ही ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए सागर में रुकने के लिए खेल छात्रावास की भी शुरुआत की जाएगी, जिससे उनको आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा और वह अपने खेल पर केंद्रित हो सकेंगे। संवाद के दौरान बताई गई समस्याओं में टेबिल टेनिस टेबिल व बैडमिंटन कोर्ट की संख्या बढ़ाने, परिसर में साफ-सफाई, पानी टैंक की व्यवस्था, लॉकर, चेंजिंग रूम की आवश्यकता, खिलाडिय़ों के बैठने के लिए स्टैंड, बोट क्लब पर पीने के पानी की व्यवस्था, आरगोमीटर, बोट, पैडल, कबड्डी के लिए मिट्टी के मैदान की आवश्यकता बताई गई।

– खेल के समय बाहरी व्यक्तियों का घूमना होगा बंद

खिलाडिय़ों ने खेल परिसर में सुबह व शाम बाहरी व्यक्तियों के घूमने से असुविधा होने की बात करते हुए बाहरी व्यक्तियों को परिसर में प्रतिबंधित करने की भी बात कही। जिसको लेकर कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि बाहरी व्यक्तियों को घूमने के लिए खिलाडिय़ों की प्रेक्टिस पूरी होने के बाद ही प्रवेश दिया जाए। उन्होंने कहा कि परिसर में काम करने वाले व खेलने वाले व्यक्तियों के प्रवेशपत्र बनाए जाएं। शाम के समय सेना के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सुरक्षा ली जाए।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News