शिविर में जरूरतमंदों के लिए 97 यूनिट ब्लड संग्रहित, धनपुरी में 60 लोगों ने किया रक्तदान

By
—
On:
Follow Us


मेडिकल कॉलेज में 26 यूनिट रक्त संग्रहित

बिरसा मुंडा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में डॉ. गिरीश रामटेके (अधिष्ठता) के मार्गदर्शन में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ डॉ. नागेंद्र सिंह ने किया और सर्वप्रथम अस्पताल प्रबंधक डॉ.साबिर खान ने रक्तदान किया। इस दौरान अस्पताल अधीक्षक ने रक्तदान की उपयोगिता एवं उससे होने वाले फायदे और समाज में रक्तदान के प्रति जागरुकता का संदेश दिया। डॉ. मारिया एवं डॉ.अंजलि दुबे ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में इस तरह का आयोजन समाज में एक अच्छी सोच पैदा करता है, और जरूरतमंद लोगों की वास्तिविक सेवा का अवसर प्रदान करता है। शिविर में 26 यूनिट संग्रहित रक्त को स्टोर किया गया, जिसे समय-समय पर जरूरतमंद मरीजों की मदद की जा सके। शिविर में मेडिकल छात्र एवं छात्राओं ने भी बढ़ चढकऱ हिस्सा लिय। नर्सिंग स्टाफ, सुरक्षाकर्मी एवं अन्य लोगों ने रक्तदान में अपना योगदान दिया। इस दौरान यूडीएस प्रभारी हितेश, सुरक्षा अधिकारी चंदन मिश्रा, बीके सिंह सिक्योरिटी इंचार्ज कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

यह हैं रक्तदान के फायदे

जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. शिल्पी सराफ ने बताया कि रक्तदान करने से न केवल मरीजों की जान बचाई जा सकती है बल्कि रक्तदान करने से कई फायदे भी होतें हैं। उन्होंने बताया कि रक्तदान से किसी की जान बचाई जा सकती है, नियमिमत रक्तदान से शरीर में आयरन की मात्रा नियंत्रित रहती है। कैंसर का खतरा कम करने में मदद मिलती है और हृदय स्वस्थ्य रहता है। रक्तदान करने से पहले चिकित्सकों की सलाह लेनी चाहिए व स्वास्थ्य परीक्षण कराना आवश्यक है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News