एसपी पर BJP विधायक ने लगाया जासूसी करवाने का आरोप, कहा- निकलवा रहे मेरी कॉल डिटेल्स | MP News BJP MLA accused SP of spying illegally getting call details out shivpuri

By
—
On:
Follow Us


विधायक का कहना है कि शिवपुरी एसपी पिछोर के पूर्व विधायक केपी सिंह के हिसाब से काम कर रहे हैं और किसी भी मामले में उनके कार्यकर्ताओं पर झूठे शिवपुरी पुलिस अधीक्षक के बोलने पर दर्ज हो रहे हैं। विधायक का कहना है कि वह शिवपुरी पुलिस अधीक्षक को हटाने को लेकर पिछोर विधानसभा में भी मामले को उठा चुके हैं। इसके बाद भी कोई कार्रवाई शिवपुरी एसपी के खिलाफ नहीं हुई और उसके बाद से शिवपुरी एसपी अब ग्वालियर पुलिस के माध्यम से उनके मोबाइल की रिकॉर्डिंग करा रहे हैं। जो मेरी निजता का हनन है। (BJP MLA accused SP of spying)

यह भी पढ़ें

फिर विवादों में आई बागरी जाति, राष्ट्रीय एससी आयोग ने भेजा नोटिस

जांच समिति गठित करने की मांग

पिछोर विधायक लोधी का कहना है कि बिना किसी अपराध और वैध अनुमति के उनका कॉल रिकॉर्ड निकालना उनकी व्यक्तिगत गोपनीयता का उल्लंघन है। उन्होंने मांग की है कि शासन स्तर पर एक समिति गठित कर इसकी जांच कराई जाए। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किस अपराध के तहत और किसकी अनमति से यह सीडीआर निकाली गई।

हां मैंने शिकायत की

हां मैंने मुख्य सचिव से ग्वालियर दर्ज कराई है। मेरे मोबाइल की रिकॉर्डिंग की जा रही है और यह पूरे तरीके से निजता का उल्लंघन है। प्रमुख सचिव ने मुझे मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। मैं अभी एक प्रशिक्षण के सिलसिले में बाहर हूं बाद में आकर पूरी बात करता हूं।- प्रीतम लोधी, विधायक पिछोर जिला शिवपुरी

विधायक ने कॉल डिटेल निकाले जाने की आशंका जताई है। उसकी तस्दीक की जा रही है।- अरविंद कुमार आईजी ग्वालियर



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News