भाजपा के एक और पदाधिकारी ने तोड़ा कानून, पुलिस ने किया गिरफ्तार | MP News BJP Mandal Vice President arrested dindori betting

By
—
On:
Follow Us


वह चंदन प्रजापति के घर के पास सट्टा पर्चियों में अंक भरकर दांव लगवा रहा था। पुलिस के पहुंचते ही मौके पर भीड़ तितर-बितर हो गई और आरोपी भागने का प्रयास करने लगाए लेकिन पुलिस ने तत्परता से पकड़कर उसे अभिरक्षा में ले लिया। रामानुज रावए पिता मुकुंदलाल राव उम्र 45 वर्ष के पास से दो सट्टा पर्चियां एक डॉट पेन और 1245 नकद जब्त किया गया।

यह भी पढ़ें

कलेक्टर को ऐसी-तैसी’ करने की धमकी, आजाद समाज पार्टी के 3 नेताओं पर केस दर्ज

भाजपा नेताओं पर पहले भी लगे हैं गंभीर आरोप

यह पहला मामला नहीं है जब भाजपा नेताओं का नाम अवैध गतिविधियों से जुड़ा हो। इससे पहले शराब तस्करी और खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन जैसे मामलों में भी कई नेताओं की संलिप्तता सामने आ चुकी है। अब सट्टा कांड में मंडल उपाध्यक्ष का नाम जुड़ने से संगठन की छवि पर सवाल उठ रहे हैं।

सट्टा खिलाते दो युवक भी गिरफ्तार

रोहित गुप्ताए पिता श्रीकांत गुप्ता उम्र 28 वर्ष को यात्री प्रतिक्षालय के पीछे सट्टा खिलाते पकड़ा गया। उसके पास से दो सट्टा पर्चियां एक डॉट पेन और 1210 नकद जब्त किया गया। सलील टीकेदार पिता तरापत टीकेदार उम्र 37 वर्ष को बंजारी मोड़ के आगे सट्टा खिलाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से दो सट्टा पर्चियां एक डॉट पेन और 900 नकद बरामद किए।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News