जमीन पर सो रही सोनम रघुवंशी, इतना डर कि जरा सी आहट पर ही हो जाती खड़ी | Sonam Raghuvanshi sleeping on the floor in Shillong Police lockup

By
—
On:
Follow Us


कारोबारी राजा रघुवंशी की सोनम से 11 मई को शादी हुई थी। 20 मई को नवदंपत्ति हनीमून के लिए निकले पर 23 मई को गायब हो गए। 2 जून को राजा की लाश मिली और इसके 7 दिन बाद 9 जून को उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी यूपी के गाजीपुर में मिली। बाद में मेघालय पुलिस ने उसपर पति की हत्या का आरोप लगाया तथा सभी आरोपियों को शिलांग ले जाया गया। तभी से सभी 5 आरोपी लॉकअप में बंद हैं।

यह भी पढ़ें : एमपी के 43 हजार अधिकारी-कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खबर, अपग्रेड करेगी सरकार
मुख्य आरोपी सोनम सहित सभी आरोपियों को मेघालय पुलिस की आठ दिन की रिमांड पर शिलांग में रखा गया है। इन सभी को गिरफ्तार हुए एक हफ्ता बीत चुका है। पुलिस सोनम सहित पांचों आरोपियों से पूछताछ तो सख्ती से कर रही है पर उनकी सहूलियतों का भी यथासंभव ध्यान रख रही है। आरोपियों को उनका पसंदीदा नॉर्थ इंडियन भोजन विशेष तौर पर मुहैया कराया जा रहा है।

मन में डर समा गया है

इंदौर में तीन मंजिला घर में रहनेवाली सोनम रघुवंशी शिलॉन्ग पुलिस के तंग लॉकअप में किसी तरह दिन गुजार रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अब उसके मन में डर समा गया है। हाल ये है कि जरा सी आहट होते ही वह घबराकर खड़ी हो जाती है।

सोनम रघुवंशी जमीन पर दरी बिछाकर सो रही

लॉकअप में सोनम रघुवंशी जमीन पर दरी बिछाकर सो रही है। जरूरत होने पर वह चादर ओढ़ लेती है। गायब होने के बाद मीडिया में सोनम रघुवंशी के विवाह के फोटो सामने आए थे जिसमें वह दुल्हन की पोशाक में सजी संवरी सुंदर युवती ​नजर आ रही थी। गाजीपुर में वह बदहवास हालत में काले टीशर्ट पेंट में मिली। शिलांग पुलिस ने उसे बाजार से सफेद टी शर्ट और ब्राउन लोअर खरीदकर दिया है। अब अक्सर वह यही ड्रेस पहने रहती है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News