गर्लफ्रेंड के घर के बाहर युवक ने खुद को लगाई आग, अस्पताल में भर्ती… | mp news Boyfriend set himself on fire outside girlfriend house

By
—
On:
Follow Us


गर्लफ्रेंड के घर के सामने खुद को लगाई आग

घटना शहर के माधौगंज थाना इलाके के बिलगैया पुरा की है जहां प्रीतम विहार कॉलोनी में बीती रात अजय कुशवाह नाम के युवक ने एक युवती के घर के बाहर खुद को आग लगा ली। बताया जा रहा है कि युवक का लंबे समय से युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीती रात अजय प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा था लेकिन प्रेमिका जब घर से बाहर नहीं आई तो अजय ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेला और खुद को आग लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह आग को बुझाया और अजय को अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें

एमपी में भरभराकर गिरा ओवरब्रिज का हिस्सा, देखें वीडियो

प्रेमिका पर गंभीर आरोप

आग से अजय करीब 70 फीसदी जल गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती अजय ने पुलिस को दिए बयान में प्रेमिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि युवती ने शादी का झांसा देकर उसे पहले तो अपने प्यार के जाल में फंसाया और फिर उससे पैसे ऐंठती रही और जब शादी करने के लिए कहा तो मना कर दिया। इतना ही नहीं अजय के मुताबिक प्रेमिका उसे ब्लैकमेल भी कर रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News