शहडोल से रीवा-इलाहाबाद को जोड़ने वाला पुल टूटा, 30 किमी. का लगाना पड़ रहा चक्कर… | mp news bridge connecting Shahdol to Rewa-Allahabad broke down

By
On:
Follow Us


30 किमी का लगाना पड़ रहा चक्कर

सोन नदी पर बने बाणसागर पुल का निर्माण 1986 में हुआ था। करीब 39 साल बाद 10 जून को पुल का करीब 1 मीटर का हिस्सा टूटने के कारण पुल को बंद कर दिया गया है। पुल के बंद होने के कारण अब शहडोल से रीवा जाने वाले लोगों को बुढ़वा होकर जाना पड़ रहा है जिसके कारण उन्हें 30 किमी. का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है जिससे पैसे और समय दोनों की बर्बादी हो रही है।

यह भी पढ़ें

एमपी में भरभराकर गिरा ओवरब्रिज का हिस्सा, देखें वीडियो

सुधार कार्य में लापरवाही बरती जाने का आरोप

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाणसागर पुल के टूट जाने के बाद उस पर से आवागमन बंद कर दिया गया है। जिसके कारण रीवा जाने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुल की मरम्मत का काम किया जा रहा है लेकिन काम की रफ्तार काफी धीमी है। अधिकारी इसे हलके में ले रहे हैं जबकि ये शहडोल से रीवा-इलाहाबाद जाने का प्रमुख मार्ग है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News