आरएसएस की प्रार्थना-योग-प्राणायाम, पचमढ़ी के प्राकृतिक सौंदर्य ने मंत्रियों को लुभाया | Ministers sang RSS prayer with yoga pranayam in Pachmarhi

By
On:
Follow Us


प्रशिक्षण वर्ग में आज बीजेपी के सामाजिक और भौगोलिक विस्तार की रणनीति पर विमर्श चल रहा है। SC-ST के वर्चस्व वाली विधानसभा सीटों को लेकर भी चर्चा की जा रही है। बीजेपी संगठन के वरिष्ठ नेता विभिन्न विषयों पर सांसदों और विधायकों को मार्गदर्शित कर रहे हैं। राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और हितानंद शर्मा जैसे वरिष्ठ नेता का संबोधन रखा गया है।

yogabjp

सुबह कई विधायक, सांसद, मंत्री दौड़ते नजर आए। योग सत्र में अनेक वरिष्ठ नेता शॉर्ट्स और स्पोर्ट्स ड्रेस पहनकर आए। पहले दिन मंत्रियों, विधायकों का एक समूह विख्यात जटाशंकर के दर्शन करने पहुंचा। केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इसका वीडियो भी एक्स हेंडल पर पोस्ट किया।

कैलाश विजयवर्गीय का ट्वीट

प्रकृति की गोद में बसी सुरम्य पर्वतीय नगरी पचमढ़ी में आज भगवान श्री जटाशंकर महादेव के दिव्य मंदिर में दर्शन एवं पूजन कर सर्वमंगल की कामना की।

प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने भी पचमढ़ी के विख्यात महादेव का विहंगम वीडियो पोस्ट किया है।





Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News