पॉवरफुल होंगे नए पदाधिकारी पर पार्टी ने रखे कड़े मानदंड, एमपी कांग्रेस ने जारी किया वीडियो | Congress party has kept strict criteria for new officers who will be powerful

By
—
On:
Follow Us


एमपी में इन दिनों कांग्रेस के पर्यवेक्षक जिलों में घूम रहे हैं। पार्टी के तमाम पर्यवेक्षक इस बात की दुहाई दे रहे हैं कि कांग्रेस के प्रति निष्ठावान जिला अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। पूरा फोकस पार्टी संगठन को मजबूत करने पर है।

पर्यवेक्षकों को कहा गया है कि जिला अध्यक्ष पद के लिए आए नामों के संबंध में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श करें। इसके बाद 5-6 नामों का पैनल बनाएं। अभियान के बाद कांग्रेस हाईकमान पैनल के नामों पर प्रदेश प्रभारी के साथ चर्चा करेगा। बातचीत के बाद कांग्रेस के नए जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा की जाएगी।

यह भी पढ़ें : कांग्रेसियों में जोश जगा गए राहुल गांधी, 7 प्वाइंट में समझें-क्या रही उपलब्धि और कहां हुई चूक
रविवार को एमपी कांग्रेस ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का वीडियो जारी किया। एक्स हेंड पर जारी इस वीडियो में बताया गया है कि कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष के कामकाज को परखने का पैमाना क्या होगा! राहुल गांधी ने कहा है कि नए जिलाध्यक्ष पुराने जिलाध्यक्षों जैसे नहीं होंगे। वीडियो में उन्हें तीन मानदंडों पर खरा उतरने की अपेक्षा भी जताई गई है।

एमपी कांग्रेस का ट्वीट

कांगेस के नए जिला अध्यक्षों के काम को कई तरह से मापा जाएगा। वीडियो में राहुल गांधी ने कहा है कि- नया जिलाध्यक्ष पुराने जैसा नहीं होगा… वोट बढ़े या नहीं…स्थानीय चुनाव में या विधानसभा वोट बढ़े या घटे… यह पैमाना होगा…दूसरा- जिले में कांग्रेस की विचारधारा पर आक्रमण होता है, किसी दलित-आदिवासी-महिला-सामान्य वर्ग के गरीबों-अल्पसंख्यकों पर अत्याचार होता है तब क्या कांग्रेस वहां खड़ी मिली…और तीसरा- क्या न्यू जनरेशन ली​डरशिप को बढ़ावा दिया जा रहा है…क्या जिलाध्यक्ष सबको एक साथ लेकर आगे चल रहा है या अपनी ही राजनीति कर रहा है…।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News