राजस्थान के जोधपुर जा रहा था पानी का टैंकर, तलाशी ली तो हैरान रह गई पुलिस… | mp news Doda Chura Being Transported to Jodhpur Hidden in Water Tanker Seized

By
On:
Follow Us


पानी के टैंकर से तस्करी

गरोठ पुलिस ने पानी के टेंकर के आगे स्कीम बनाकर रख रखे दो क्विंटल 7 किलो 500 ग्राम डोडाचूरा जब्त किया और तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह डोडाचूरा डूंगरखेड़ी सुवासरा के तस्कर ने भराया था। जिसे जोधपुर लेकर ले जाया जा रहा था। मामले में दो और आरोपियों के नाम सामने आए हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। गरोठ थानाप्रभारी हरीश मालवीय ने बताया कि मुखबीर की सूचना मिली की एक नीले रंग के बिना नंबर के ट्रेक्टर-टेंकर को लेकर एक व्यक्ति मेलखेड़ा तरफ से गरोठ भानपुरा के रास्ते जोधपुर जाने वाला है। टेंकर के अन्दर स्कीम बनाकर डोडाचूरा भरा है।

यह भी पढ़ें

एक्सप्रेस-वे मनोहर धाकड़ अश्लील कांड में एक और बड़ा खुलासा…

टैंकर में बना रखे थे दो पार्ट

पुलिस ने ट्रेक्टर टेंकर को वारनी फंटा मेलखेड़ा गरोठ रोड पर नाकाबंदी कर रोका तो चालक ने अपना नाम नेताराम विश्नोई निवासी उदाणियो की ढाणी सांवरीज थाना फलोदी जिला जोधपुर राजस्था बताया। टेंकर को चेक करने पर टेंकर के ऊपर दो पार्ट बने मिले जिनमें से एक पार्ट में स्कीम बनाकर 10 प्लास्टिक के कट्टों में डोडाचूरा भरा हुआ था जबकि दूसरा पार्ट खाली था। आरोपी नेताराम ने पूछताछ में बताया कि उसने डोडाचूरा महेन्द्र सिंह निवासी डुंगरखेड़ी थाना सुवासरा से लिया था और इसे अपने मामा के लड़के के पास लेकर जा रहा था।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News