18 जून को एमपी में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु, प्रशासन अलर्ट | President Draupadi Murmu Visit Indore on 18 june stay in residency kothi alert in MP

By
—
On:
Follow Us


कलेक्टर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

रविवार को कलेक्टर आशीष सिंह सभी प्रमुख अधिकारियों को लेकर रेसीडेंसी कोठी पहुंचे। उनके साथ नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, अपर कलेक्टर गौरव बेनल, एडीएम रोशन राय व राजेंद्र रघुवंशी मौजूद थे। व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा की। आवास, सत्कार और भोजन आदि को लेकर जानकारी ली। बाद में सभी अधिकारी एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने आने व जाने की व्यवस्थाओं के साथ ही सुरक्षा, स्वागत और वाहनों की व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए।

कलेक्टर ने दिए निर्देश समय सीमा से पहले पूरी हों व्यवस्थाएं

कलेक्टर सिंह ने साफ कहा कि सभी व्यवस्थाएं समयसीमा से पहले कर ली जाए ताकि किसी भी प्रकार की कमी न रहे। इधर, राष्ट्रपति की अगवानी के लिए राज्यपाल मंगुभाई पटेल व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आएंगे।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News