राहुल के घोड़ों वाले बयान पर कांग्रेस नेता का कमेंट, संगठन सृजन में बीजेपी को घेरा | MP Congress leader statement yahan gadho ke liye jagah nahi sangathan srijan campaign

By
—
On:
Follow Us


संगठन सृजन कार्यक्रम में बीजेपी को घेरा

संगठन सृजन अभियान अंतर्गत जिला कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर एआइसीसी ने पूर्व विधायक नदीम जावेद को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। रविवार को मीडिया से चर्चा में जावेद ने नियुक्ति की प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार दोगली नीति वाली है। किसान हितैषी बताने वाली प्रदेश की भाजपा सरकार सिंहस्थ जैसे धार्मिक आयोजन के नाम पर किसानों को बर्बाद कर भूमाफियाओं का भला करना चाहती है।

प्रदेश की बीजेपी सरकार पर लगाए आरोप

धर्म के नाम पर वोट मांगने वाली भाजपा त्रिलोकीनाथ बाबा महाकाल के मंदिर में भ्रष्टाचार से नहीं चूक रही। धार्मिक नगरी के नाम पर शराबबंदी करने वाली सरकार में शहर की सीमा पर शराब बिकवाई जा रही है। शिप्रा के नाम पर करोड़ों रुपए बर्बाद कर देने वाली भाजपा घाट तक साफ नहीं करा पा रही, आए दिन लोग फिसलकर घायल हो रहे हैं। चर्चा के दौरान कांग्रेस पर्यवेक्षक चंदर सिंह सौंधिया, विधायक महेश परमार, दिनेश जैन बोस, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी, नेता प्रतिपक्ष रवि राय मौजूद थे।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News