बारिश: 6.5 डिग्री लुढ़का शहर का न्यूनतम तापमान | Rain: Minimum temperature of the city dropped by 6.5 degrees

By
—
On:
Follow Us


बंडा क्षेत्र में 81 मिमी बारिश

भू-अभिलेख के अनुसार 1 जून से लेकर 15 जून की सुबह तक जिले में 29.2 मिमी औसत बारिश हो चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा 81 मिमी बारिश बंडा क्षेत्र में दर्ज की गई है तो वहीं शाहगढ़ क्षेत्र में अभी तक बारिश का खाता भी नहीं खुल सका है। इसके अलावा शहर में शनिवार दोपहर से रविवार सुबह 8.30 बजे के बीच हुई कुल 23 मिमी बारिश को मिलाकर इस सीजन में कुल बारिश का आंकड़ा 36.1 मिमी पहुंच गया है।

जल्द सक्रिय होगा मानसून

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पूरे प्रदेश में दो से तीन में मानसून सक्रिय हो जाएगा। महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों में तो तय समय से पहले मानसून ने दस्तक दे दी थी, लेकिन पिछले 15 दिन से मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा हुआ था। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून आगे बढऩे लगा है, जिसको लेकर अनुमान है कि 17-18 जून तक मानसून प्रदेश में पहुंच सकता है।

एक जून से 15 जून के बीच हुई बारिश

सागर 36.1 मिमी
जैसीनगर में 12.4 मिमी
राहतगढ़ में 28.5 मिमी
बीना 13 मिमी
खुरई 19.5 मिमी
मालथौन 2.0
बंडा 81 मिमी
शाहगढ़ 00
गढ़ाकोटा 68.8 मिमी
रहली 30 मिमी
देवरी 6.6 मिमी
केसली 52.2 मिमी
नोट : आंकड़े भू-अभिलेख के अनुसार।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News