एमपी के नगरीय निकायों में उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 7 जुलाई को होगी वोटिंग | Program for by-elections in MP’s urban bodies announced

By
—
On:
Follow Us


उपचुनाव के निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन और नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने का कार्य 16 जून से शुरू हो चुका है। नाम निर्देशन पत्र 23 जून, 2025 तक लिए जाएगे। इनकी संवीक्षा 24 जून को होगी। नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 26 जून है। इसी दिन अभ्यर्थियों को निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : कांग्रेसियों में जोश जगा गए राहुल गांधी, 7 प्वाइंट में समझें-क्या रही उपलब्धि और कहां हुई चूक

मतगणना 10 जुलाई को सुबह 9 बजे से

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव अभिषेक सिंह ने बताया कि मतदान 7 जुलाई को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतगणना 10 जुलाई को सुबह 9 बजे से होगी और इसी दिन निर्वाचन परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।

नगर पालिका परिषद बैरसिया के वार्ड 7 में कुल 1486, नगरपालिका परिषद सिवनी के वार्ड 11 में 1946, नगर परिषद सांवेर के वार्ड 7 में 1386, गौतमपुरा के वार्ड 15 में 758, ककरहटी के वार्ड 13 में 389, बिछिया के वार्ड 13 में 576, खांड के वार्ड 8 में 375, न्यूटन चिखली के वार्ड 4 में 512 और नगरपरिषद भीकनगाँव के वार्ड 5 में 1395 कुल मतदाता है। यहां पर पार्षद पद के लिए उप निर्वाचन होगा।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News