रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का वायुसेना का हेलिकॉप्टर हुआ खराब, मच गई हलचल | Defense Minister Rajnath Singh’s helicopter could not take off in Pachmarhi

By
—
On:
Follow Us


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोपहर करीब 12 बजे पचमढ़ी पहुंच गए थे। पचमढ़ी से लौटते वक्त उनका हेलिकॉप्टर खराब हो गया। तकनीकी समस्या के कारण हेलिकॉप्टर उड़ान ही नहीं भर सका। यह भी पढ़ें : नामांतरण के मांगे हजारों रुपए, लोकायुक्त ने रिश्वतखोर पटवारी को रंगे हाथों पकड़ा

यह भी पढ़ें

Ladli Behna Yojana- लाड़ली बहनों को राखी की सौगात, सीएम ने रक्षाबंधन पर अतिरिक्त राशि देने का किया ऐलान

अन्य हेलिकॉप्टर से राजनाथ सिंह को भोपाल रवाना किया

बताया जा रहा है कि रक्षामंत्री जिस हेलिकॉप्टर से पचमढ़ी आए थे, उसी से उन्हें लौटना भी था। वे दोपहर करीब 2.30 बजे हेलिकॉप्टर में बैठ भी गए लेकिन उसमें तकनीकी समस्या आने से उड़ नहीं सका। रक्षामंत्री के वायुसेना के हेलिकॉप्टर के खराब हो जाने से हवाई पट्टी पर हलचल सी मच गई। बाद में वायुसेना के ही एक अन्य हेलिकॉप्टर से राजनाथ सिंह को भोपाल रवाना किया गया।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News