एमपी में मानसून की धमाकेदार एंट्री, 17-18-19-20 जून होगी भारी बारिश, आज इन जिलों में अलर्ट | MP Weather Monsoon 2025 entry in MP, heavy rain alert expected on 17-18-19-20 June, alert in these districts today

By
On:
Follow Us


ये भी पढ़े – मध्यप्रदेश में कब होगी मानसून की बारिश? आया IMD का अलर्ट

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग(MP Weather) के मुताबिक, मंगलवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और नीमच में तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है।

जानें कौन सा सिस्टम मप्र के लिए असरदार

बंगाल की खाड़ी: मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के अनुसार, बंगाल की खाड़ी ब्रांच जल्द सक्रिय होगी। पिछले बार मानसून ने सिवनी, बालाघाट, मंडला से प्रवेश किया था। ये सिस्टम ज्यादा प्रभावी होते हैं। अच्छी बारिश करते हैं।

अरब सागर: इस बार मानसून की दस्तक अरब सागर ब्रांच से हुई। ये मानसूनी बादल बुरहानपुर, खंडवा, बड़वानी के रास्ते प्रदेश में आते हैं। ये सिस्टम बारिश के लिए अपेक्षाकृत कम असरदार होते हैं।

18 जून को यहां होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, 18 जून को अनूपपुर, डिंडौरी और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, भोपाल, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल में बारिश होने की संभावना है।

19 जून को इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 19 जून को भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, सीहोर, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी में आंधी और बारिश का अलर्ट है।

20 जून को यहां होगी बारिश

20 जून को कटनी में अति भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, खंडवा, झाबुआ में भी भारी बारिश हो सकती है। नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर में मौसम साफ रहेगा। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News