सोनम से दो कदम आगे थी ‘वंदना कलिता’, पति ही नहीं सास के भी टुकड़े कर फेंके थे शिलांग में | Sonam Raghuvanshi Case may be Inspired by this murder story suspectly

By
On:
Follow Us


कुछ वर्ष पहले मिले थे एक महिला के शव के टुकड़े

दरअसल, राजा रघुवंशी की हत्या कर जिस जगह शव फेंका गया, वहां कुछ वर्ष पहले एक महिला (शंकरी डे) की हत्या के बाद शरीर के अंग मिले थे। इस स्थान से 150 किमी दूर गुवाहाटी में उसकी बहू (वंदना कलिता) ने ही प्रेमी के साथ मिलकर सास की हत्या की थी और शव के टुकड़े कर पहले फ्रिज में रखे और फिर कार में रखकर अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर यहां फेंक दिए थे। वंदना ने सास की हत्या के बाद पति अमरज्योति डे की भी हत्या कर दी थी। उसके भी टुकड़े फेंके थे।

वही सीन… प्रेम विवाह, फिर हत्या और शव के टुकड़े चेरापूंजी में फेंके

गुवाहाटी के नूनमती इलाके में रहने वाली वंदना कलिता नामक महिला ने अपने पति और सास की हत्या कर दी थी। उनके शवों के टुकड़े कर पहले फ्रिज के अंदर रखे और फिर उन्हें अलग-अलग हिस्सों में फेंक दिए। शव के टुकड़ों को फेंकने के लिए मेघालय के कुछ हिस्सों का भी चयन किया गया था। इसमें चेरापूंजी, सोहरा और उसके आसपास का इलाका भी शामिल था। हालांकि, असम पुलिस ने इस हत्याकांड की करीब 6 महीने में गुत्थी सुलझा ली और कातिल महिला और उसके प्रेमी व दोस्त को गिरफ्तार कर लिया था।

अब ये कयास भी लगाए जा रहे हैं कि सोनम रघुवंशी और उसके क्राइम पार्टनर ने कहीं वंदना केस से ही तो जानकारी नहीं ली थी, क्योंकि वंदना ने भी अपने प्रेमी के खातिर ही अपने पति और सास को मौत के घाट उतार दिया था।

पहले भी प्रेम विवाह, अब पति की हत्या कर फिर करनी थी प्रेमी से शादी

वंदना ने ह्त्या से करीब 12 वर्ष पहले अमरज्योति डे से प्रेम विवाह किया था। शुरुआत में हुए विवाद के बाद परिवार ने वंदना को स्वीकार भी कर लिया था, लेकिन इसके बाद वंदना को किसी और से प्रेम हो गया। उसके साथ मिलकर उसने अपने पति और सास की निर्मम तरीके से हत्याकर शव के टुकड़े कर फेंक दिए। इसके बाद खुद दोनों के गायब होने की रिपोर्ट भी थाने में लिखाई थी।

6 महीने चली जांच के बाद हुआ हत्या का खुलासा

परिवार के अन्य सदस्य ने हत्या की आशंका जताकर शिकायत की तो पुलिस ने 6 महीनों की जांच के बाद हत्या का खुलासा कर वंदना व उसके प्रेमी व दोस्त को गिरतार कर लिया।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News