सोनम फिर पहुंची वहां, जहां से राजा को फेंका था, सोहरा की वादियों में खुल रहीं परतें कैसे किया कत्ल | Raja Raghuvanshi Murder Casse Recreation at WEI Sawdong Falls Sohra

By
—
On:
Follow Us


क्यों किया जा रहा राजा रघुवंशी हत्याकांड का रीक्रिएशन

बता दें कि सोहरा का ये पहाड़ी इलाका और गहरी खाई वही है जहां राजा की हत्या कर उसका शव फेंक दिया गया था। चेरापूंजी का ये क्षेत्र है। ये वही चेरापूंजी है जहां देशभर में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की जाती है। इस दौरान भी यहां बारिश का दौर जारी है। बारिश में परेशानियों के बीच मेघालय पुलिस राजा रघुवंशी हत्याकांड की जगह पहुंची है। ताकि और अहम सबूत जुटाए जा सकें। बता दें कि इस मामले में मेघालय पुलिस जल्द से जल्द चार्जशीट तैयार कर अपनी रिपोर्ट जिला एवं सत्र न्यायालय को सौंपना चाहती है।

राजा की हत्या के सनसनीखेज मामले में सोनम रघुवंशी, राज कुशवाह के साथ ही तीन सुपारी किलर विशाल चौहान, आनंद राजपूत और आनंद कुर्मी शामिल हैं। मेघालय पुलिस का विशेष दल (SIT) इन आरोपियों से पूछताछ कर रहा है। वहीं सीन रीक्रिएशन के आधार पर कुछ और पुख्ता सबूत जुटाने के प्रयास में है।

ये भी पढ़ें: सोनम से दो कदम आगे थी ‘वंदना कलिता’, पति ही नहीं सास के भी टुकड़े कर फेंके थे शिलांग में





Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News