ग्वालियर में ट्रेंड होंगे साइबर कमांडो, साइबर अपराधियों पर कसेंगे शिकंजा | MP News Commando Trend in Gwalior To Control Cyber Crime ICCCC Team Training Centre

By
On:
Follow Us


साइबर कमांडो होंगे तैयार

साइबर अपराध जिस तेजी से बढ़ रहे हैं उन पर काबू के लिए केंद्र सरकार साइबर कमांडो तैयार कर रही है। इसलिए हर प्रदेश में साइबर कमांडो तैयार करने की योजना है। इसी कड़ी में ग्वालियर को भी चुना गया है। यहां भी साइबर कमांडो की नई खेप तैयार की जाएगी। कमांडो को प्रशिक्षित करने के लिए एबीवी, ट्रिपल आइटीएम को परखा जा रहा है सोमवार को आइसीसीसीसी की टीम ने डायरेक्टर कर्नल अरविंद कुमार की अगुवाई में ट्रिपल आइटीएम में आकर यहां आइटी विशेषज्ञों से बात की और कॉलेज में कमांडो ट्रेनिंग के लिए जरूरी संसाधनों को परखा। टीम मंगलवार को वापस दिल्ली रवाना होकर रिपोर्ट पेश करेगी।

30 से 40 कमांडो प्रशिक्षित होंगे

कमांडो की ट्रेनिंग सेंटर शुरू होने से इसमें 30 से 40 कमांडो को प्रशिक्षित करने की योजना है। ट्रिपल आइटीएम को इस लिहाज से सबसे बेहतर संस्थान माना भी जा रहा है, लेकिन इस बारे में केंद्र सरकार के फैसले का इंतजार है।

यह होगा फायदा

प्रदेश स्तर पर कमांडो प्रशिक्षण की शुरुआत होने से इसमें प्रशिक्षित होने से साइबर कमांडो की गिनती में तेजी से इजाफा होगा। यह कमांडो बडे औद्योगिक संस्थान, सरकारी संस्थानों के साथ साइबर अपराधों की रोकथाम और साइबर क्रिमनल्स पर कसावट मेंं मददगार साबित होंगे।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News