बड़ा खुलासा..सोनम ने राजा को मारने का सिग्नल दिया और जैसे ही खून देखा तो… | Sonam Raghuwanshi Gave Signal to Vishal to kill Raja Raghuwanshi

By
On:
Follow Us


बारिश के बीच सीन रिक्रिएशन..

मंगलवार को मेघालय पुलिस सोनम रघुवंशी और तीन अन्य आरोपियों को सीन रिक्रिएशन के लिए चेरापूंजी के वेई सावडोंग वाटरफॉल लेकर पहुंची। बारिश के बीच पुलिस ने आरोपियों से सीन रिक्रिएशन कराया। शिलांग एसपी विवेक सिएम ने बताया रिक्रिएशन सफल रहा है और हत्या की गुत्थी सुलझती दिख रही है। एसपी विवेक सिएम ने बताया कि राजा पर पहला वार आरोपी विशाल उर्फ विक्की ने किया था। दो हथियार वारदात में इस्तेमाल किए गए थे जिनमें से एक बरामद हो चुका है।

यह भी पढ़ें

राजा मर्डर केस का लेटेस्ट वीडियो, ट्रेक पर सोनम-राजा के आगे चलते दिखे तीनों किलर्स

सोनम ने दिया था राजा को मारने का सिग्नल

शिलांग एसपी विवेक सिएम ने बताया कि जिस वक्त राजा की हत्या हुई सोनम साथ में थी उसने ही पार्किंग लॉट में पहुंचने के बाद राजा को मारने का सिग्नल दिया था। राजा पर जब वार हुआ तो सोनम उसके सामने खड़ी थी। राजा की दायीं तरफ विशाल खड़ा था और बायीं ओर आकाश खड़ा था। जैसे ही विशाल ने राजा पर पहला वार किया तो खून निकलने लगा और खून देखकर सोनम मौके से दूर चली गई थी। इसके बाद आरोपियों ने हत्यी का और शव को नीचे खाई में फेंक दिया था। इतना ही नहीं सोनम और विशाल ने ही राजा का फोन तोड़कर फेंका था।





Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News