एमपी के 26 जगहों में भयंकर बारिश का अनुमान, भोपाल में बढ़ा मानसून का इंतजार | Monsoon Update Heavy rain predicted in 26 districts of MP

By
—
On:
Follow Us


इन जिलों तक पहुंचा मानसून

मंगलवार तक मानसून आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, हरदा, उत्तरी खंडवा, बैतूल, नर्मदापुरम, पचमढ़ी, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, बालाघाट, मंडला और डिंडोरी पहुंचा। सोमवार को खंडवा, बुरहानपुर प्रदेश में एंट्री हुई थी।

इन स्थानों में जारी हुआ ऑरेंज और येलो अलर्ट

ऑरेंज : झाबुआ, उज्जैन, मंदसौर, शहडोल, मंडला। येलो : बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन समेत 26 स्थानों पर।

यह भी पढ़ें

चार लेन चौड़ा होगा यह नेशनल हाइवे, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दी बड़ी सौगात

कल इंदौर में मानसून की हुई ग्रैंड एंट्री

दक्षिण पश्चिमी मानसून का प्रवेश मंगलवार को इंदौर जिले में हो गया। यह महाराष्ट्र की तरफ से बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन होते हुए जिले में पहुंचा है। मंगलवार को मौसम विभाग ने इसकी घोषणा भी की। मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या सुरेंद्रन के अनुसार फिलहाल यह अधिक सक्रिय नहीं है, लेकिन आने वाले एक से-दो दिनों में इसके तेज होने की संभावना बनी रहेगी। (Monsoon Update)

18 और 19 जून को इंदौर सहित संभाग के जिलों को यलो अलर्ट पर रखा है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने व बारिश की संभावना रहेगी। पिछले साल 21 जून को जिले में मानसून का प्रवेश हुआ था। इस साल यह पांच दिन पहले पहुंचा है।

तेज हुई प्री-मानसून की गतिविधियां

सोमवार शाम से ही प्री मानसून गतिविधियां तेज हुई। इसके कारण मौसम में ठंडक महसूस हुई। मंगलवार को सुबह धूप निकली, लेकिन दोपहर को मानसून के प्रवेश के साथ ही बारिश दर्ज हुई। अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री की कमी दर्ज हुई। 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण पश्चिमी हवा चली। आद्रता भी 61 फीसदी दर्ज की गई। (Monsoon Update)



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News