देर रात पुलिस विभाग में फिर तबादले, इस बार कई थाना प्रभारी इधर से उधर, देखें लिस्ट | police department transfer in Late night many station incharges transferred see list

By
On:
Follow Us


पुलिस मुख्यालय से जारी लिस्ट के अनुसार, कई थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है। इनमें मुख्य रूप से अनुराग लाल को अशोका गार्डन थाने की कमान मिली है। वहीं, शिल्पा कौरव को बजारिया थाने भेजा गया है। भूपेंद्र कोर सिंधु को थाना अपराध शाखा भेजा। वहीं धर्मेंद्र मौर्य को चुना भट्टी की कमान मिली है। संदीप पवार को मिसरोद थाने की कमान मिली है। मिसरोद थाना प्रभारी मनीष भदौरिया को पुलिस लाइन में भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- देर रात पुलिस विभाग में थोकबंद तबादले, 699 पुलिसकर्मी किए इधर से उधर, देखें लिस्ट

थाना प्रभारियों के ट्रांसफर की लिस्ट जारी

Police Department Transfer
भोपाल में कई थाना प्रभारी इधर से उधर, लिस्ट (Photo Source- PHQ Release)

आपको बता दें कि, थाना प्रभारियों के ट्रांसफर से महज 24 घंटे पहले सोमवार देर रात को पुलिस विभाग द्वारा सिर्फ भोपाल के 699 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया था। जारी लिस्ट के अनुसार, 699 पुलिसकर्मियों में 30 उप‌निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर), 56 सहायक उपनिरीक्षक (असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर), 313 प्रधान आरक्षक और 301 आरक्षक शामिल हैं। यह कार्रवाई सरकार के निर्देशों के साथ की गई है। दरअसल सरकार ने लंबे समय से एक ही थाने में पदस्थ पुलिसकर्मियों को हटाने की बात कही थी।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News