Railway: पेंचवेली एक्सप्रेस के नैनपुर तक विस्तार देने में पिट लाइन का पेंच | Railway: Pit line problem in extending Panchveli Express till Nainpur

By
—
On:
Follow Us


यह समय किया गया है निर्धारित
रेलवे बोर्ड द्वारा जारी किए गए पत्र के अनुसार पेंचवेली एक्सप्रेस(19343) इंदौर से प्रतिदिन दोपहर 1.05 बजे रवाना होगी और छिंदवाड़ा रात 3.20 बजे, सिवनी सुबह 5 बजे और नैनपुर सुबह 6.30 बजे पहुंचेगी। इस बीच इस ट्रेन का अन्य स्टेशनों पर भी स्टापेज रहेगा। इसके बाद पेंचवेली एक्सप्रेस(19344) प्रतिदिन शाम 7 बजे नैनपुर से रवाना होगी और रात 8.18 बजे सिवनी पहुंचेगी। यहां पांच मिनट ट्रेन का स्टॉपेज रहेगा। इसके बाद पेंचवेली एक्सप्रेस रात 8.23 बजे छिंदवाड़ा होते हुए इंदौर के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन रात 10.20 बजे छिंदवाड़ा पहुंचेगी। छिंदवाड़ा में इस ट्रेन का स्टॉपेज अब 10 मिनट का ही होगा। इसके अलावा अन्य स्टेशनों पर स्टॉपेज को लेकर अभी समय-सारणी आनी बाकि है।

64 किमी की दूरी दो घंटे में
रेलवे बोर्ड द्वारा जारी किए गए समय-सारणी अनुसार पेंचवैली एक्सप्रेस प्रतिदिन सिवनी से रात 8.23 बजे रवाना होगी और छिंदवाड़ा रात 10.20 बजे पहुंचेगी। यानी यह ट्रेन 64 किमी की दूरी दो घंटे में तय करेगी। जबकि अन्य एक्सप्रेस ट्रेन लगभग एक घंटे में ही यह दूरी तय कर लेती है। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि इस ट्रेन का सिवनी से छिंदवाड़ा के बीच कई स्टेशन पर स्टॉपेज रहेगा।

एक ही समय में रहेगी कई ट्रेन
पेंचवेली एक्सप्रेस का परिचालन उसी समय किया जा रहा है जिस समय नैनपुर से सिवनी होते हुए छिंदवाड़ा एवं छिंदवाड़ा से सिवनी होते हुए नैनपुर तक पैसेंजर ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। वहीं अब बोर्ड ने बैतूल-छिंदवाड़ा पैसेंजर ट्रेन के परिचालन में भी बदलाव किया है। यह ट्रेन प्रतिदिन सिवनी से सुबह 5.30 बजे रवाना होगी और सुबह 7.10 बजे छिंदवाड़ा पहुंचेगी और इसके बाद छिंदवाड़ा से बैतूल के लिए सुबह 8 बजे रवाना होगी। वही बैतूल से दोपहर 4 बजे रवाना होगी और यह ट्रेन छिंदवाड़ा रात 8.30 बजे और सिवनी रात 10.30 बजे पहुंचेगी। रेलवे से जुड़े जानकारों के अनुसार एक ही समय में कई ट्रेनों के परिचालन से भी समस्या आएगी। कई टे्रनों का परिचालन प्रभावित होगा।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News