पंचायत सचिवों ने सामूहिक अवकाश लेकर नहीं किया काम, कलेक्ट्रेट में की नारेबाजी

By
—
On:
Follow Us


प्रदेशाध्यक्ष राजेश पटेल ने कहा कि प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत गुरुवार को प्रदेशभर के पंचायत सचिव वेतन, समयमान वेतनमान, अनुकंपा नियुक्ति के साथ यात्रा भत्ता, वेतन कटौती के विरोध में सामूहिक अवकाश लेकर विरोध दर्ज करा रहे हैं। गैर वित्तीय मांग में संविलियन करना का विरोध हो रहा है। सचिवों को समय पर वेतन का भुगतान करें । जिलाध्यक्ष प्रमोद महाजन ने कहा कि पंचायत सचिवों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई घोषणाओं की गई थी, लेकिन अमल अभी तक नहीं हुआ है। समयमान वेतनमान, अनुकंपा नियुक्ति व यात्रा भत्ता की मांग पंचायत सचिव लंबे समय से करते आ रहे हैं।

href=”https://www.patrika.com/burhanpur-news/mp-news-land-dispute-between-madhya-pradesh-and-maharashtra-after-40-years-know-how-19683043″ target=”_blank” rel=”noopener”>

यह भी पढ़ें

दो राज्यों के बीच 40 साल बाद सुलझा जमीनी विवाद

समस्याएं सुनाई, वेतन कटौती का किया विरोध

पंचायत सचिवों ने आधे घंटे तक नारेबाजी करने के बाद डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन देकर समस्याएं भी सुनाई। सचिवों ने कहा सरकार सीधे हितग्राहियों के खातों में पीएम आवास की राशि डाल रही है। कुछ हितग्राही इस राशि का गलत उपयोग कर रहे हैं, लेकिन दबाव सचिवों पर डाला जा रहा है। हम लोगों को आयुष्मान, अनुग्रह राशि का लाभ दे रहे है, लेकिन खुद इस योजना की श्रेणी से बाहर हो गए, जबकि पंचायतों सचिवों के भी आयुष्मान,दुर्घटना, स्वास्थ्य बीमा कराना चाहिए।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News