पड़ोसी ने महिला को बेरहमी से पीटा, फिर घर में किया बंद, चीखती-चिल्लाती रही | Neighbor beat the woman brutally then locked her MP News

By
—
On:
Follow Us


घर में बंद किया, फिर पड़ोसियों को धमकाया

जानकारी के अनुसार, सुबह 5 बजे आरोपी संतोष ढीमर महिला के घर में घुसा, उसके साथ मारपीट की और धमकी देते हुए बाहर से ताला लगाकर चला गया। भागते समय उसने पड़ोसियों को धमकाया कि जो भी ताला तोड़कर महिला को निकालेगा, उसका भी यही हाल होगा। इससे डरे पड़ोसियों ने ताला नहीं तोड़ा। इस दौरान हीराबाई चीखती-चिल्लाती रहीं और पानी के लिए पुकार लगाई। तब कुछ दूरी पर रहने वाली एक बच्ची ने खिड़की से उन्हें पानी पिलाया। सूचना पर आखिरकार सुबह 7 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और ताला तोड़कर महिला को बाहर निकाला।

नाती पर लगाया बेटी को भगा ले जाने का आरोप

पुलिस ने बताया कि हीराबाई और आरोपी के बीच पहले से रंजिश थी। आरोपी की बेटी के लापता होने पर उसने हीराबाई के नाती पर उसे भगाने का आरोप लगाया था, जिसके चलते पहले भी विवाद हो चुका है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी संतोष के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और धमकी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News