इंडिगो फ्लाइट रनवे से वापस लौटी, फिर ढाई घंटे बाद भरी उड़ान… | mp news Indigo flight returned to runway then took off after 2.5 hours

By
On:
Follow Us


दरअसल, इंदौर के देवी अहिल्या बाई एयरपोर्ट से फ्लाइट रोजाना भुवनेश्वर से सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर उड़ान भरती है और सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर इंदौर एयरपोर्ट पर लैंड करती है। सोमवार को यह फ्लाइट सुबह 7.39 बजे लैंड हुई थी। फ्लाइट भुवनेश्वर के लिए दोबारा सुबह नौ बजे उड़ान भरती है और सुबह लगभग 10:55 बजे भुवनेश्वर के बीजू पटनायक हवाई अड्डे पर लैंड करती है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार को एयर इंडिया की इंदौर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट कैंसिल हो गई थी। सूत्रों के अनुसार, एयर इंडिया की AI804 फ्लाइट इंदौर से रात 10:25 बजे उड़ान भरके रात 12 बजकर 20 मिनट पर दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करती है, लेकिन कैंसिल हो जाती है। जिसकी वजह से एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों को परेशान होना पड़ा था।

वहीं, दिल्ली से इंदौर आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI803 की रविवार को कैंसिल थी। हालांकि, दोनों फ्लाइट रविवार को किस कारण से कैंसिल हुई थी। इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News