मध्यप्रदेश के अलीराजपुर में नाबालिग युवती के अपहरण की कोशिश, आरोपियों की तलाश जारी

By
—
On:
Follow Us

अलीराजपुर, 22 जून (भाषा) मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले के एक भीड़भाड़ वाले बाजार से तीन लोगों ने 17 वर्षीय एक लड़की के अपहरण का प्रयास किया लेकिन वह उनके चंगुल से भागने में सफल रही। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार यह घटना 18 जून को जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित बोरी शहर की है, लेकिन शनिवार को सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो प्रसारित होने के बाद मामला प्रकाश में आया।

पुलिस ने बताया कि अपहरण के प्रयास का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है।

पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने बताया कि लड़की अपनी बड़ी बहन और भतीजी के साथ खरीदारी के लिए साप्ताहिक बाजार गई थी तभी मोटरसाइकिल से तीन लोग वहां पहुंचे और उसे जबरन उठा लिया।

उन्होंने कहा, ‘‘दो आरोपियों ने लड़की को जबरन उठाया और उसे अपनी मोटरसाइकिल पर ले गए, लेकिन थोड़ी देर बाद शहर के बाहरी इलाके में यातायात जाम में फंस गए।’’

अधिकारी ने बताया कि अफरातफरी का फायदा उठाकर लड़की उनके चंगुल से भाग निकली और सुरक्षित घर लौट आई।

व्यास ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेने के बाद पुलिस ने लड़की का पता लगाया और उसका बयान दर्ज किया।

तीनों फरार आरोपियों के खिलाफ शनिवार को बोरी पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया कि धार जिले के टांडा पुलिस थाना क्षेत्र के काकोड़ा गांव के निवासी आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस की दो टीम लगाई गई हैं।

अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को पांच-पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।

भाषा सं ब्रजेन्द्र खारी

खारी

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News