गंभीर बीमारी की चपेट में आए एक ही परिवार को चार बच्चे.. इलाज के दैरान दो ने तोड़ा दम, स्वस्थ महकमे में मचा हड़कंप  |

By
On:
Follow Us

अजय द्विवेदी, छिंदवाड़ा। Diphtheria Case in MP: मध्यप्रदेश के छिंदवाडा जिले के दलेलढाना गांव में डिप्थीरिया (गलाघोंटू) से एक ही परिवार दो बच्चों की मौत हो गई है। वहीं, 2 बच्चों का इलाज जारी है। एक बच्चे की अभी हालात गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम बच्चों की देखरेख कर रही है। इस बीमारी के बाद स्वस्थ महकमे में हड़कंप मच गया है।

Read More: Indigo Flight Cancelled: टेकऑफ से कुछ मिनट पहले ही कैंसिल करनी पड़ी फ्लाइट, सामने आई ये दिक्कत, यात्रियों में मचा हड़कंप

स्वास्थ्य अमले ने लिए 29 बच्चों के सैंपल

तत्काल डॉक्टरों की एक टीम गांव रवाना की गई। टीम ने इस परिवार सहित आसपास के 29 बच्चों के नमूने लिए है। सभी नमूने जांच के लिए भोपाल भेजे गए हैं। जानकारी मिलते ही सांसद विवेक बंटी साहू अस्पताल मरीजों का हालचाल जानने पहुंचे। मृतक बच्चे की पिता को ढांढस बंधाया। हर संभव मदद देने की बात कही। डॉक्टरों से मिलकर अच्छा इलाज देने की बात कही।

चारों बच्चे गलाघोंटू नामक बीमारी से पीड़ित

बता दें कि शुक्रवार को तामिया के दलेल ढाना के रहने वाले दुखलाल ककोडिया के 6 बच्चे हैं, जिनमे 4 बच्चे बुखार से पीड़ित थे। हालात गंभीर होने पर चारों बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया। जांच के बाद एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जांच में पाया गया कि चारों बच्चे गलाघोंटू नामक बीमारी से पीड़ित है। तीनो बच्चों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान एक और बच्चे ने दम तोड़ दिया।

Read More: Korba Girl Kidnapping: 9 साल की बच्ची पर गन्दी नियत रखता था दरिंदा, अपहरण कर जंगल में ले जाकर करने वाला था हैवानियत फिर..

दो बच्चों का इलाज जारी

फिलहाल दो बच्चों का इलाज जारी है। एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह बीमारी दुर्लभ है। इसके टीके लगाए जाते है। हो सकता है कि बच्चों को टीके न लगे हों। इसलिए यह बच्चे इस बीमारी का शिकार हो गए।

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

Live TV