MP Assembly Monsoon Session. Image Source- IBC24 Archive
भोपालः MP Assembly Monsoon Session: मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। विधानसभा का मानसून सत्र 28 जुलाई से शुरू होगा और यह 8 अगस्त चक चलेगा। 12 दिनों तक चलने वाले इस सत्र में कुल 10 बैठकें होंगी। इस पूरी अवधि में दो दिन का अवकाश रहेगा। मानसून सत्र में राज्य सरकार विधेयकों के साथ पहला अनुपूरक बजट भी पेश करेगी, जिसे सदन की मंजूरी मिलना तय है। वहीं पिछले साल विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही को ई विधान से जोड़ने का फैसला किया गया था। ऐसे में 28 जुलाई से होने वाले सत्र में ई विधान के चलते विधायकों को टैबलेट दिए जा सकते हैं।
MP Assembly Monsoon Session: बता दें कि पिछले साल विधानसभा का मानसून सत्र एक जुलाई से शुरू हुआ था। इसके लिए 19 जुलाई तक का समय तय किया गया था। हालांकि सत्र समय से पहले समाप्त हो गया था। सत्र में कुल 14 बैठकें तय की गई थीं, लोकसभा चुनाव के चलते मार्च 2024 में सरकार का बजट नहीं आ सका था। ऐसे में मानसून सत्र के दौरान तीन जुलाई को मोहन सरकार का पूर्ण बजट आया था। इसके पहले फरवरी में सरकार ने लेखानुदान पारित कर चार माह के बजट का इंतजाम किया था।
मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र कब शुरू और समाप्त होगा?
यह सत्र 28 जुलाई 2025 से शुरू होकर 8 अगस्त 2025 को समाप्त होगा।
कुल कितनी बैठकें होंगी और कितने दिन अवकाश रहेगा?
सत्र में 10 बैठकें होंगी और 2 दिन अवकाश रहेगा।
क्या इस बार बजट पेश किया जाएगा?
हां, सरकार पहला अनुपूरक बजट इस सत्र में पेश करेगी।
क्या विधायक टैबलेट का उपयोग करेंगे?
जी हां, ई-विधान प्रणाली लागू होने के कारण विधायकों को टैबलेट दिए जा सकते हैं।
पिछला मानसून सत्र कब हुआ था और उसमें क्या खास रहा?
पिछला सत्र 1 जुलाई 2024 से शुरू होकर समय से पहले समाप्त हुआ था। उसमें 14 बैठकें प्रस्तावित थीं, और सरकार ने पूर्ण बजट 3 जुलाई को पेश किया था।