व्यक्ति ने घरेलू विवाद में ससुराल के दो लोगों की चाकू घोंपकर हत्या की

By
On:
Follow Us


उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आलमबाग इलाके में बुधवार को एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद में अपने ससुराल के दो लोगों की चाकू घोंपकर हत्या कर दी।
पुलिस ने जगदीप नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस उपायुक्त (मध्य) आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि घटना जगदीप और उसकी पत्नी पूनम के बीच विवाद के बाद हुई। पूनम पिछले अप्रैल माह से घर छोड़कर आलमबाग में अपने मायके में रह रही थी।

श्रीवास्तव ने बताया, बुधवार शाम जगदीप अपने ससुराल पहुंचा, जिसके बाद विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि जगदीप ने अपने ससुराल के लोगों, आनंद राम और आशा देवी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई।

पुलिस ने घटना के तुरंत बाद जगदीप को गिरफ्तार कर लिया।
डीसीपी ने बताया, पूनम की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है और घटना की जांच की जा रही है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News