उप्र : मुजफ्फरनगर में ट्रक की टक्कर से महिला और उसके बच्चे की मौत, सात अन्य घायल

By
On:
Follow Us


उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना कस्बे में एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा सवार एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गई जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) गजेंद्र पाल सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि यह हादसा शनिवार को खतौली मोड़ के पास हुआ। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया।

सीओ ने बताया कि मृतकों की पहचान आरिफ की पत्नी चांद बीबी (35) और उसके तीन वर्षीय बेटे अली के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सीओ ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच की जा रही है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News