Satkunda Waterfall Viral Video: Young man swept away

By
On:
Follow Us

Budhni News : बुधनी के प्रसिद्ध सतकुंडा झरने से एक सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक झरने के तेज बहाव में बहता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह झरना बुधनी से लगभग 5 किलोमीटर दूर स्थित है और हाईवे से सटा होने के कारण यहां आए दिन बड़ी संख्या में सैलानी घूमने आते हैं। हालांकि यह स्थान प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ दुर्घटनाओं का भी कारण बनता जा रहा है। Satkunda Waterfall Viral Video

Read More : छत्तीसगढ़ में प्रेमिका ने कराई प्रेमी की हत्या, एक लाख की सुपारी देकर पूर्व पति संग रची खौफनाक साजिश, चार आरोपी सलाखों के पीछे

Satkunda Waterfall Viral Video: वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक झरने के पानी में बहते हुए करीब 30 फीट तक चला जाता है। तभी उसके पीछे दूसरा युवक उसे बचाने के लिए दौड़ लगाता है। गनीमत रही कि बहते हुए युवक को एक बड़े पत्थर ने रोक लिया वरना वह आगे जाकर गहरी खाई में गिर सकता था और बड़ा हादसा हो सकता था। Budhni News

Read More : कोटा की सहपाठी छात्रा का अपहरण कर होटल ले गया युवक, फिर हैवानियत की सारी हदें की पार, आरोपी फरार

Satkunda Waterfall Viral Video: स्थानीय लोगों का कहना है कि यह झरना देखने में जितना सुंदर है उतना ही खतरनाक भी है। यहां पहले भी कई बार ऐसे हादसे हो चुके हैं। बावजूद इसके इस स्थान पर न तो सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं और न ही किसी प्रकार की चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। प्रशासन से मांग की जा रही है कि सतकुंडा झरने जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में सख्त निगरानी रखी जाए और आमजन की सुरक्षा के लिए झरने के पास बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक और आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती की जाए। Budhni News

“बुधनी सतकुंडा झरना” कहां स्थित है?

“बुधनी सतकुंडा झरना” मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में स्थित है, जो बुधनी से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर हाईवे के पास स्थित है।

“बुधनी सतकुंडा झरना” में क्या जाना सुरक्षित है?

फिलहाल “बुधनी सतकुंडा झरना” पर पर्याप्त सुरक्षा उपाय नहीं हैं। मानसून के समय झरने में पानी का बहाव तेज हो जाता है जिससे हादसे की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है।

क्या “बुधनी सतकुंडा झरना” में पहले भी हादसे हुए हैं?

हां, “बुधनी सतकुंडा झरना” पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं जिनमें लोग झरने के बहाव में बह गए या फिसलकर घायल हुए हैं।

“बुधनी सतकुंडा झरना” में वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है?

वायरल वीडियो में एक युवक “बुधनी सतकुंडा झरना” के तेज बहाव में बहते हुए दिखाई दे रहा है जिसे एक साथी ने बचाने की कोशिश की। सौभाग्य से युवक एक पत्थर से रुक गया और बड़ा हादसा टल गया।

प्रशासन “बुधनी सतकुंडा झरना” पर क्या कार्रवाई कर रहा है?

अभी तक “बुधनी सतकुंडा झरना” पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम नहीं किए गए हैं। स्थानीय लोग प्रशासन से बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा बल तैनात करने की मांग कर रहे हैं।

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News