भोपाल: MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश को विकसित बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि आज इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गत वर्ष की तरह 51 लाख पेड़ लगाने की शुरुआत की है। इंदौर कभी कॉटन अड्डा कहलाता था, जहां पूरे मालवा से कॉटन बैलगाड़ियों से आती थी। कहा जाता है कि तब सेठ हुकुमचंद पूरी दुनिया के कपास को खरीदते थे, वे किसानों के लिए भोजन की व्यवस्था करते थे। इंदौर आज तांगे से मेट्रो तक पहुंच चुका है और मध्य भारत का सुंदर शहर हो चुका है।
MP News: इंदौर लगातार 7 बार स्वच्छता में नंबर-1 रहा है। स्वच्छता और जनभागीदारी इंदौर के दिल में है। इंदौर मध्य भारत का सबसे सस्ता और अच्छा शहर भी है, जिसमें अपार संभावनाएं हैं। उज्जैन में महाकाल लोक बनने से अर्थव्यवस्था में 20 गुना बढ़ोतरी हुई है। इंदौर के पास मांडू भी है। इंदौर में होटल्स के 3000 नए रूम बन रहे हैं। यह शहर तेजी से प्रगति कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि विकास के साथ अर्थव्यवस्था का केंद्र भी विकसित होना चाहिए। वर्ष 2047 विकसित भारत के लक्ष्य की पूर्ति के लिए सबकी सहभागिता आवश्यक है।
MP News: पर्यावरण में बदलाव प्रगति में अहम स्थान रखता है। मालवा क्षेत्र को नंबर-1 बनाना चाहते हैं। विकास के लिए टीम वर्क की जरूरत होती है। अर्थव्यवस्था के विकास में इंदौर के नागरिकों की अहम भूमिका है। इंदौर समेत अन्य शहरों के विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार कर रहे हैं। इंदौर और भोपाल को मेट्रो पोलिटन सिटी के रूप में विकसित करने के लिए बड़े पैमाने पर अध्ययन चल रहा है।
MP News: शहर के विकास के लिए पेयजल, सीवेज, सड़के सहित अन्य जरूर विकास कार्यों पर जोर दिया जा रहा है। सरकार क्रेडाई के सुझावों को गंभीरता से लेती है। शहर की जरूरतों के अनुसार कानून और व्यवस्था में बदलाव भी करते हैं। इंदौर के बीचों बीच हुकुमचंद मिल की 17 हेक्टेयर जमीन है जहां मध्य भारत की बड़ी ग्रीन परियोजना विकसित की जा सकती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश को विकसित बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।