रीवा: Rewa News: नर्सिंग छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप में ENT विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. मोहम्मद अशरफ निलंबित। रीवा मेडिकल कॉलेज में एक गंभीर मामला सामने आया है जहां ENT विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. मोहम्मद अशरफ को नर्सिंग छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप में डीन द्वारा निलंबित कर दिया गया है।
Read More : नाबालिग बेटी के भागने पर मां-बाप ने किया पिंडदान, पिता ने मुंडन कर जताया शोक, दृश्य देख हर कोई रह गया हैरान
Rewa Medical College: नर्सिंग कॉलेज की करीब 80 छात्राओं ने डॉ. अशरफ पर मानसिक प्रताड़ना और अमर्यादित व्यवहार के आरोप लगाए थे। छात्राओं की शिकायत के बाद कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। नर्सिंग छात्राओं के साथ एवीबीपी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीन द्वारा जांच समिति का गठन किया गया था। जांच समिति ने छात्राओं के बयान और तथ्यों के आधार पर अपनी रिपोर्ट डीन को सौंपी जिसमें डॉ. मोहम्मद अशरफ को दोषी पाया गया।
Rewa Medical College: रिपोर्ट आने के बाद डीन ने तुरंत प्रभाव से डॉक्टर अशरफ को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया। कॉलेज प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और इस मामले में आगे की अनुशासनात्मक कार्यवाही भी की जाएगी। छात्राओं की ओर से यह मांग भी उठाई जा रही है कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो और भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए सख्त प्रणाली लागू की जाए।
रीवा मेडिकल कॉलेज में “नर्सिंग छात्राओं से दुर्व्यवहार” का मामला क्या है?
रीवा मेडिकल कॉलेज के ENT विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. मोहम्मद अशरफ पर करीब 80 नर्सिंग छात्राओं ने मानसिक प्रताड़ना और अमर्यादित व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं।
“नर्सिंग छात्राओं से दुर्व्यवहार” के आरोपों की जांच किसने की?
कॉलेज प्रशासन ने एक जांच समिति गठित की थी, जिसने छात्राओं के बयान और साक्ष्यों के आधार पर अपनी रिपोर्ट डीन को सौंपी।
क्या “नर्सिंग छात्राओं से दुर्व्यवहार” के आरोपी डॉक्टर पर कोई कार्रवाई हुई है?
हाँ, रिपोर्ट के आधार पर डॉ. मोहम्मद अशरफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है।
“नर्सिंग छात्राओं से दुर्व्यवहार” की घटना के बाद छात्राओं की क्या मांग है?
छात्राओं ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है और यह भी चाहा है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त प्रणाली बनाई जाए।
क्या कॉलेज प्रशासन ने “नर्सिंग छात्राओं से दुर्व्यवहार” पर कोई आश्वासन दिया है?
हाँ, प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।











