Kapil Sharma Death News

By
—
On:
Follow Us

Kapil Sharma Death News: ‘कपिल शर्मा’ की हत्या, धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट / Image source: Symbolic

भोपाल: Kapil Sharma Death News राजधानी की सूखी सेवनिया में 08 दिन पहले हुई एक इंजीनियर की हत्या का रहस्य गहराता जा रहा है हालांकि पुलिस का दावा है कि करीबी ने ही घटना को अंजाम दिया है, लेकिन वो कौन है यह सवाल सुलझ नहीं पा रहा है। इंजीनियर कपिल का शव उसकी गाड़ी में घर से 25 किलोमीटर दूर मिला था।

Read More: CG Suspension and Termination News: जांजगीर में टीचर सस्पेंड तो धमतरी में मेडिकल ऑफिसर की नौकरी ख़त्म.. राज्य सरकार के निर्देश पर कार्रवाई से मचा हड़कंप

Kapil Sharma Death News बिजासेन फार्महाउस के पास 08 दिन पहले एक बंद कार में एक सिविल इंजीनियर का सड़ा-गला शव मिला था। मृतक भोपाल के बाग सेवनिया इलाके के संत आशाराम नगर में रहने वाला कपिल शर्मा था, कपिल 3 जुलाई 2025 से लापता था। बाद में 6 जुलाई को एक सूचना के बाद पुलिस को उसका शव मिला। पुलिस ने बताया कि शव उसकी कार की ड्राइवर सीट पर पड़ा था और सड़ने के कारण शुरुआत में कोई चोट के निशान नहीं मिले थे। बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि उसका गला किसी धारदार हथियार से काटा गया था।

जाँच के दौरान पता चला कि कपिल 3 जुलाई, 2025 को काम से बाहर गया था और उसे आखिरी बार देर रात अपने दोस्त दीपक कुशवाहा के साथ पार्टी करते देखा गया था। इसके बाद दीपक घर लौट आया और कपिल लापता हो गया। उस समय कपिल की दूसरी पत्नी भोपाल के नीलबड़ इलाके में अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। जब वह वापस लौटी और उसे गायब पाया, तो उसने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। कपिल की पहली पत्नी का निधन हो गया था, जिसके बाद उसने दूसरी शादी कर ली थी।

Read  More: BJP New President Name 2025: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम तय! RSS-BJP के फार्मूले में भी फिट हैं नेताजी, 21 जुलाई से पहले होगा ऐलान?

घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है। बुजुर्ग माता-पिता और दो बहनो का रो रोकर बुरा हाल है, पिता इस उम्र में इतने बड़े दुख से टूट गए बस अब चाहते है कि उन्हें न्याय मिले। फिलहाल पुलिस भले ही अब तक आरोपी का खुलासा नहीं कर पाई लेकिन दावा है कि पुलिस आरोपियों तक पहुंच चुकी हैंऔर जल्द ही मामलें में संबंधों के चलते हत्या का खुलासा हो सकता है।

 

“इंजीनियर कपिल शर्मा हत्या” का मामला कब और कहां सामने आया?

कपिल शर्मा 3 जुलाई 2025 से लापता थे और उनका शव 6 जुलाई को सूखी सेवनिया के पास उनकी कार में मिला।

क्या “कपिल शर्मा की हत्या” की पुष्टि हुई है?

हाँ, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुष्टि हुई है कि कपिल शर्मा की गला रेतकर हत्या की गई थी।

“कपिल शर्मा मर्डर केस” में कौन आखिरी बार साथ देखा गया था?

कपिल को आखिरी बार अपने दोस्त दीपक कुशवाहा के साथ देर रात पार्टी करते हुए देखा गया था।

क्या “कपिल शर्मा हत्या” में पुलिस को कोई सुराग मिला है?

पुलिस का दावा है कि वह आरोपियों तक पहुंच चुकी है और जल्द हत्या के पीछे की सच्चाई सामने ला सकती है।

“भोपाल इंजीनियर मर्डर केस” में परिवार की क्या मांग है?

कपिल शर्मा के परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं और चाहते हैं कि हत्यारों को जल्द सजा मिले।

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News