चमोली में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने के दोषी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा

By
On:
Follow Us


चमोली की एक जिला अदालत ने एक साल पहले सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने के एक दोषी को मंगलवार को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई।
चमोली के जिला एवं विशेष सत्र न्यायाधीश विंध्याचल सिंह ने दोषी अशोक महतो पर 20,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

विशेष लोक अभियोजक मोहन पंत ने पीटीआई को बताया कि जोशीमठ में रहने वाली पीड़िता की मां ने अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किए जाने की शिकायत पिछले साल 25 जून को दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नेपाली मूल के महतो के खिलाफ मामला दर्ज किया था और आरोप सिद्ध होने के बाद महतो को इस मामले में मंगलवार को सजा सुनाई गई।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News