ग्वालियर: Gwalior News, ग्वालियर में कैंसर पहाड़ी पर एक युवक युवती की लाश पेड़ पर लटकी हुई मिली थी। इस मामले में बड़ा अपडेट मिला है। ये दोनों रिश्ते में पति-पत्नी थे। युवक आर्मी का जवान मोनू शर्मा था जो कि पलवल की युवती आशारानी से प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह के बाद से दोनों के परिवार के बीच विवाद चल रहा था। आज दोपहर में पेड़ पर दोनों के शव लटके मिले थे।
कैंसर पहाड़ी पर चित्रकूट धाम मंदिर के जंगल में दोनों मिले थे। फिलहाल पुलिस युवती के परिजनों के इंतजार में है। कल सुबह तक परिजन यहां पहुंचेगे। उसके बाद पता चल सकेगा मौत का असल कारण क्या है। झांसी रोड़ थाना क्षेत्र का मामला है।
कैंसर पहाड़ी पर एक युवक युवती की लाश पेड़ पर लटकी मिली
बता दें कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर की कैंसर पहाड़ी पर एक युवक युवती की लाश पेड़ पर लटकी हुई मिली थी। ये लाश कैंसर पहाड़ी के चित्रकूट धाम के मंदिर के पीछे मिली है। आनन-फानन में झांसी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं मृतक युवक-युवती के पास से आधार कार्ड और सेना का कार्ड मिला है। जिसमें युवक का नाम मोनू शर्मा और मृतक युवती का नाम आशारानी दर्ज था, लेकिन मोबाइल और सुसाइड नोट नहीं मिला है। जबकि मोबाइल की दो सिम कागज में लिपटी हुई मिली थी।
read more: Gungun gupta ka sexy video: सोशल मीडिया एन्फ्लूएंसर का सेक्सी वीडियो वायरल, जींस टॉप में किया कमाल











