ड्रग्स कांड का सनसनीखेज खुलासा! यासीन अहमद के मोबाइल से मिली आपत्तिजनक वीडियो क्लिप्स, मारपीट और ड्रग्स पार्टी के सबूत |

By
On:
Follow Us

भोपाल: Bhopal Crime News:  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ड्रग्स तस्करी से जुड़े एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस की कार्रवाई में गिरफ्तार हुए कुख्यात ड्रग्स तस्कर यासीन अहमद के मोबाइल से कई चौंकाने वाले और आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। IBC 24 चैनल पर इस मामले से जुड़ी वीडियो फुटेज और घटनाक्रम की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट दिखाई जा रही है जिसमें यासीन अहमद के काले कारनामों की पूरी सच्चाई उजागर हो रही है।

Read More : महिला से मिलने घर गया था एसआई, बंधक बनाकर महिलाओं ने की जमकर पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

Bhopal Crime News:  शुरआती जांच में सामने आया है कि यासीन न सिर्फ ड्रग्स की तस्करी करता था बल्कि उसने कई युवकों को बंधक बनाकर उनके साथ अमानवीय व्यवहार भी किया। मोबाइल फोन से 20 से अधिक ऐसे वीडियो मिले हैं, जिनमें युवाओं को पीटते हुए धमकाते हुए और जबरन माफी मंगवाते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक युवक को जबरन माफी मंगवाया जा रहा है।

Read More : संसद के मानसून सत्र का चौथा दिन आज, वोटर लिस्ट से लेकर ऑपरेशन सिंदूर मामले पर हंगामे के आसार

Bhopal Crime News:  इस वीडियो में यासीन के गुर्गे उसे धमका रहे हैं और मारपीट कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह वीडियो यासीन अहमद के फोन से बरामद हुआ है। इतना ही नहीं यासीन के मोबाइल में ड्रग्स पार्टी के कई वीडियो भी पाए गए हैं जिनमें खुलेआम नशे का सेवन और उसकी सप्लाई दिखाई गई है। वीडियो में कई युवक ड्रग्स का सेवन करते नजर आ रहे हैं और यासीन की पार्टी में ड्रग्स की उपलब्धता साफ देखी जा सकती है। पुलिस अब इन वीडियो की मदद से ड्रग्स सप्लाई करने वाले अन्य लोगों की पहचान में जुट गई है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News